{"_id":"5a721b3d4f1c1b92268b78d1","slug":"91517427517-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि से हुए विकास कार्यों में सीडीओ को मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि से हुए विकास कार्यों में सीडीओ को मिली गड़बड़ी
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सांसद निधि से गांवों में कराए गए विकास कार्यों का बुधवार को सीडीओ ने निरीक्षण किया। नंगला जाफराबाद गांव में खंड़जा निर्माण में बरती गई अनियमितता पर नाराजगी जाहिर की। जेई, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एक टाइल्स को जांच के लिए लैब भिजवाया।
जिले में सांसद निधि से विभिन्न गांवों में विकास कार्यों हुए है। जिसमें अनियमितता बरती जा रही है। नियम विरुद्ध कार्य किए जा रहे है। ठेकेदार और जेई का मानक के अनुसार कार्य कराने पर कोई ध्यान नहीं है। लोगों की शिकायतों के बाद बुधवार को सीडीओ चांदनी सिंह ने नंगला जाफराबाद और बुढ़ैड़ा गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। नंगला जाफराबाद गांव में उन्हें विकास कार्यों में अनियमितता मिली। ठेकेदार और जेई को फटकार लगाई। खंड़जा निर्माण में मानक के अनुसार कार्य नहीं कराया गया था। घटिया कार्य कराया गया था। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जेई और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उसके बाद इंटरलॉक टाइल्स की पैमाइश कराई। जिसमें टाइल्स में भी शंका मिलने पर उसे लैब में जांच के लिए भिजवाने के निर्देश दिए।
उसके बाद बुढैड़ा गांव पहुंचे। यहां भी इंटरलॉक टाइल्स और खंड़जे का निरीक्षण किया। यहां भी काफी गड़बड़ी मिली। संबंधित अधिकारी और ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त की गई। सीडीओ चांदनी सिंह ने सख्त निर्देश दिए विकास कार्यो का मानव के अनुसार किया जाए। संबंधित के खिलाफ विभागीय अफसरों का अवगत कराया जाएगा। अधिवक्ताओं के चैंबरों के पास बन रहे पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उनके साथ एई महिपाल सिंह, जेई अनवार अहमद, एक्सईन नीरज सिंघल मौजूद रहे।