फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अहिंसा परम धर्म ही जैन दर्शन का आधारा- जैन मुनि

अहिंसा परम धर्म ही जैन दर्शन का आधारा- जैन मुनि

Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अहिंसा परम धर्म ही जैन दर्शन का आधारा- जैन मुनि
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन संत उपाध्याय नयन सागर महाराज के नगर प्रवेश पर जैन संत को दिल्ली रोड स्थित साधुवृत्ति आश्रम से बैंड बाजों के विशाल जुलूस के साथ दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हॉल में लाया गया। इस दौरान कार्यक्रम धर्मसभा में बदल गया।
जैन संत उपाध्याय नयन सागर महाराज की शोभायात्रा का जुलूस दिल्ली रोड से चलकर कोताना रोड, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, महावीर मार्ग होता हुआ दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हॉल में पहुंचा। उनका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया और उनके सानिध्य में दिल्ली बस स्टैंड चौराहे का नामकरण तीर्थंकर महावीर चौक के नाम से किया । कॉलेज में पहुंचने पर एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का बुकें देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जैन हाई स्कूल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव धनेंद्र जैन ने किया। इसमें संघ के प्रांत प्रचारक राम भरोसे, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन दुष्यंत कुमार उर्फ अमित राणा, सभासद ललित जैन, राकेश जैन, अनुज जैन आदि ने महाराज को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। दिगंबर जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। बीएड की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्याय नयन सागर महाराज ने कहा अहिंसा परम धर्म ही जैन दर्शन का आधार है। वर्तमान समय में जहां समाज में विखंडन, विदुषिता और वैमनस्यता बढ़ रही है, वहां जैन दर्शन और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। हम सभी को जीओ और जीने दो के सिद्धांत पर चलना चाहिए। सांय काल गुरू भक्ति का कार्यक्रम हुआ। संयुक्त सचिव धनेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी डॉ. दीपक जैन ने बताया कि महाराज का दिगंबर जैन कॉलेज में प्रवास रहेगा और प्रात: साढ़े आठ बजे धर्मसभा व सांय गुरू भक्ति का कार्यक्रम होगा। इसमें धन कुमार जैन, सुरेश जैन, राकेश जैन, विमल प्रसाद जैन, घासी राम जैन, संजय जैन, अमित जैन, संदीप जैन, अंकुर जैन, कमल जैन, पवन जैन, किरण गर्ग, विनोद कश्यप, डॉ. महेश मुछाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed