फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सत्यापन समिति जानेगी ग्राम पंचायत और मजरों में शौचालये है या नहीं

सत्यापन समिति जानेगी ग्राम पंचायत और मजरों में शौचालये है या नहीं

Mon, 27 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
सत्यापन समिति जानेगी ग्राम पंचायत और मजरों में शौचालये है या नहीं
बागपत। प्रशासन ने 135 गांवों को ओडीएफ घोषित किया। सत्यापन समिति का गठन किया, इसमें दस टीमों में 30 अफसरों को सत्यापन की जिम्मेदारी दी । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायती राज के निदेशक और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने आदेशित किया ग्राम पंचायत, माजरे को भी ओडीएफ बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के अफसर गांवों का सर्वे कराएंगे। जहां जरूरत होंगे, वहां शौचालयों का निर्माण होगा। जहां भी लंबित कार्य है उन्हें समय पूरा कराएंगे। इसके लिए सत्यापन समिति के अफसरों को अहमदपुर गठीना, नौरोजपुर गुर्जर, बसौद, बसा टीकरी, मुकारी, छछरपुर, जलालपुर, हसनपुर जिवानी, आदमपुर, आजमपुर मुलसम, फखरपुर शेखपुरा, कनवाड़ा गांवों का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही माजरे और ग्राम पंचायतों में भी पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। इनके लिए सत्यापन समिति को जिम्मेदारी दी। डीडीओ हुब लाल ने बताया अफसर वर्तमान में सौंपे ग्रामों का सत्यापन पत्र, निर्धारित अवधि, रोस्टर के अनुसार करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed