फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में फ्लैग मार्च, कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम

बागपत में फ्लैग मार्च, कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम

Sat, 18 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बागपत में फ्लैग मार्च, कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम
निकाय चुनाव : सुरक्षा को लेकर अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन


बागपत। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 27 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी ने एसडीएम विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसडीएम ने कहा कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कंट्रोल रूम में राजकीय हाईस्कूल बसौद के प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार, डीआईओएस कार्यालय में तैनात मनोज मलिक, जसविंद सिंह, छविराम सिंह को की भी तैनाती की गई है। लैंडलाइन नंबर 0121-22211935 नंबर पर निकाय चुनाव से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत आने पर इसका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------
22 नवंबर को कर्मचारी डाक मत से करेंगे वोटिंग
- इसी दिन मतदान कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

बागपत। निकाय चुनाव का रणभेरी बज चुकी है। 22 नवंबतर को सरकारी कर्मचारियों का मतदान डाक पत्रों से होगा। इसी दिन मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में 29 नवंबर को मतदान होगा। 208785 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को प्रलोभन देकर रिझाना शुरू कर दिया है। सरकारी कर्मचारी भी दावेदारों के पक्ष में डाक पत्रों से अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए 22 नवंबर का दिन निर्धारित किया गया है। डाक पत्रों से वोटिंग करेंगे। उसी दिन चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों को डाक पत्रों से मतदान कराया जाएगा।


अनुपस्थित रहे कर्मचारियों के विभागों को भेजा नोटिस
बागपत। प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 21 कर्मचारी और 16 पीठासीन अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। प्रभारी परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले सभी 21 कर्मचारियों के विभागों के आला अफसरों को कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed