{"_id":"59fa1f854f1c1b3c3d8b4c63","slug":"91509564293-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवती दीक्षा पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवती दीक्षा पर शोभायात्रा निकाली
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हाल में ब्रह्मचारी मुकुल भैय्या एवं ब्रह्मचारिणी अचल दीदी के एलाचार्य प्रभावना भूषण और अनुमान सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवती दीक्षा कराई और इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज और मुनि अनुमान सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में दीक्षार्थियों की शोभायात्रा निकाली। जो बैंड बाजों के साथ नगर में घूमती हुई दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हाल पहुंची। वहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए और बीएड की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का मंचन किया । इस अवसर पर एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने मोक्ष मार्ग की महिमा के विषय में बताया और कहा कि यह मार्ग शाश्वत सत्य का मार्ग है, शांति का मार्ग है और मुक्ति का मार्ग है। हम सभी को इसी मार्ग पर चलकर जीवन को धन्य बनाना है और जीवन के अंतिम लक्ष्य मोक्ष पद को प्राप्त करना है।
उन्होंने दीक्षार्थियों को संयम मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दिगंबर जैन हाईस्कूल एसोसिएशन, दिगंबर जैन कॉलेज परिवार, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, दिगंबर जैन गर्ल्स हाईस्कूल की कमेटियां, सभी दिगंबर जैन मंदिर के पदाधिकारियों, ण्मोकार महामंत्र प्रचार समिति, पंच परमेष्ठी प्रचार समिति, दिगंबर जैन युवा मंच कमेटी, विमर्श जागृति मंच, विहर्ष समूह, सुदेश कुमार जैन, धनकुमार जैन, राकेश कुमार जैन, डॉ. वीरेंद्र सिंह, अशोक जैन, दिनेश जैन, राज कुमार जैन, विपिन जैन, सुख माल चंद जैन, संजय जैन, अरविंद जैन, पंकज जैन, विमल जैन, रमेश जैन, राकेश जैन, सतेंद्र जैन, संदीप जैन आदि रहे।