फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   87-year-old Ilamchand won gold medal in Yoga

87 वर्षीय इलमचंद ने योगा में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 02 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
87-year-old Ilamchand won gold medal in Yoga
बिनौली (बागपत)। अलीगढ़ में संपन्न हुई द्वितीय नेशनल योगा चैंपियनशिप में रंछाड गांव के 87 वर्षीय इलम चंद तोमर ने स्वर्ण पदक जीता है। योगा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में अलीगढ़ के बाबूजी कान्वेंट स्कूल में 27 से 30 दिसंबर तक नेशनल चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें रंछाड निवासी इलमचंद तोमर ने 45 वर्ष आयु वर्ग से अधिक की स्पर्धा में कई प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस आधार पर उनका चयन चार जनवरी से पांडिचेरी में शुरू हो रही इंटरनेशनल योगा चैंपियनशिप के लिए किया गया। इस उपलब्धि पर देवेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान समरपाल सिंह, एसआई ओमवीर सिंह, सहेंद्र सिंह, रविंद्र हट्टी, महक सिंह, सुधीर तोमर आदि ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed