{"_id":"6941b035aa268332090de548","slug":"8390-lakh-will-be-spent-to-prevent-accidents-at-black-spots-baghpat-news-c-28-1-bag1001-143573-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के लिए खर्च होंगे 83.90 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के लिए खर्च होंगे 83.90 लाख
विज्ञापन
कोहरे में ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के लिए खर्च होंगे 83.90 लाख रुपये की खबर से संबंधित फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोहरे में हादसे रोकने के लिए दस ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 83.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके अलावा कई जगहों पर संकेतक भी लगाए जा चुके हैं।
कोहरे के मौसम में सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। इसके लिए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग ने जिले में दस ऐसे ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए, जहां मोड़ होने के कारण हादसे होते रहते हैं। अफसरों ने चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप, स्पीड टेबल, रंबल स्ट्रिप, संकेतक, प्लेट ट्यूबलर मार्कर, थर्मो प्लास्टिक पेंट आदि कार्य प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा।
इसके लिए शासन ने 83.9 लाख रुपये बजट भी जारी कर दिया है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट पर काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ये ब्लैक स्पॉट किए गए चिह्नित : मेरठ-बड़ौत नेशनल हाईवे पर बरनावा चौक, जौहड़ी ब्लैक स्पॉट, बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर सराय रोड ब्लैक स्पॉट, ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल पुलिया, लहचौड़ा ब्लैक स्पॉट, पेरीफेरल अंडरपास ब्लैक स्पॉट, टांडा-रमाला मार्ग पर रमाला ब्लैक स्पॉट, बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मलकपुर ब्लैक स्पॉट, सिनौली ब्लैक स्पॉट पर रंबल स्ट्रिप, संकेतक लगाए जाएंगे।