{"_id":"5c6b09babdec224ba94b77a1","slug":"81550518714-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य बनाकर मेहनत करने पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य बनाकर मेहनत करने पर बल दिया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में सोमवार को आगामी सीबीएसई परीक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने पर बल दिया।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा और राव फारूख मोहम्मद ने दीप जलाकर किया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि आज लगातार स्कूलों में पढ़ाई व बाद में कोचिंग करने के बावजूद बहुत से बच्चे सफल नहीं हो पाते है, इसका मुख्य कारण जीवन मेें लक्ष्य बनाकर मेहनत न करना है। दिशाहीन मार्ग पर बच्चा मेहनत करता है, लेकिन जब वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होता है तो निश्चित तौर पर बिना तैयारी परीक्षा को पास नहीं कर पाता। उन्होंने कक्षा 12वीं के बाद चिकित्सा, स्वास्थ्य, पोषण, बायो टेक्नालाजी, जेनेटिक, इंजीनियरिंग, मत्स्य विज्ञान, कृषि विज्ञान, दुग्ध, विज्ञान, खाद, अरोमा थैरेपी तथा जीव थैरेपी जैसे क्षेत्रों मेें जाने के लिए बच्चों का मार्गदर्शन किया। समापन अवसर पर मेधावियों को प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने सम्मानित किया। संचालन मोनिका शर्मा ने किया। इसमेें इरफान, सुशीला वर्मा, कुसुम, अनुज गुप्ता, रीना, रहमान खान आदि रहे।