{"_id":"5c574885bdec2256b807f744","slug":"81549224069-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से खेकड़ा में व्यापारी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से खेकड़ा में व्यापारी के बेटे की मौत
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
स्वाइन फ्लू बुखार के चलते खेकड़ा नगर निवासी एक व्यापारी के पुत्र की मौत हो गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
खेकड़ा नगर निवासी व्यापारी पवन गुप्ता खेकड़ा के बाजार में सपरिवार रहते हैं। व्यापारी का पुत्र कपिल गुप्ता भी व्यापार करता था। व्यापार के कार्य करीब बीस दिन पहले कपिल गुजरात गया । गुजरात से आने पर व्यापारी उसे बुखार हो गया। बुखार आने पर परिजनों ने खेकड़ा नगर में प्राइवेट चिकित्सक उसका इलाज कराया। बुखार से राहत नहीं मिलने पर परिजनों ने उसे गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में जांच के दौरान कपिल को स्वाइन फ्लू बुखार की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उसका स्वाइन फ्लू का इलाज शुरू किया। एक फरवरी को उसे कुछ राहत मिली। दो फरवरी को शाम के समय फिर से अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और शनिवार की रात्रि में उसने दम तोड़ दिया।
रविवार को सुबह के समय चिकित्सकों ने कपिल गुप्ता का शव परिजनों को सौंपा। कपिल का शव खेकड़ा पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्वाइन फ्लू के चलते परिजन भी कपिल शव के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। एंबुलेंस को व्यापारी के घर के बाहर रोका, लेकिन शव को एंबुलेंस से नीचे नहीं उतारा। एंबुलेंस से ही शव को श्मशान घाट ले गए और वहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया।