{"_id":"6abe619ce6f66ec86a085051","slug":"demand-to-include-meter-readers-in-outsourcing-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-159762-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मीटर रीडरों को आउटसोर्सिंग में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मीटर रीडरों को आउटसोर्सिंग में शामिल करने की मांग
विज्ञापन
-132 केवी बिजलीघर पर बैठक के बाद अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित 132 केवी बिजलीघर पर बृहस्पतिवार को मीटर रीडरों की बैठक हुई। इसमें मीटर रीडरों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था में स्थायी रूप से शामिल करने की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा।
धीरज, अश्वनी, ललित और शिवम कौशिक सहित कई मीटर रीडरों ने बताया कि वे 10 से 15 वर्षों से विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। वे घर-घर जाकर मीटर रीडिंग और बिलिंग का कार्य करते हैं। उनके पास उपभोक्ताओं, मीटरों और बिलिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी है। कोरोना काल में भी उन्होंने विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि इन अनुभवी मीटर रीडरों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था में प्राथमिकता मिले। वर्तमान मीटर रीडरों को हटाकर नए लोगों की नियुक्ति न की जाए। उचित मानदेय और समय पर भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
-मीटर रीडरों की प्रमुख मांगें
मीटर रीडरों ने शासन स्तर से निर्णय होने तक उन्हें काम से न हटाने की अपील की। उन्होंने अपने लंबे अनुभव को महत्व देने पर जोर दिया। उनकी मांग है कि नए लोगों की नियुक्ति के बजाय अनुभवी रीडरों को ही रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में शोहित, पारुल, आकाश, प्रवीण, धीरज और रोहित समेत अन्य मीटर रीडर शामिल रहे।