{"_id":"5c4f5e80bdec2273a2562eab","slug":"81548705408-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नहीं मिला रोजगार, किसानों को किया परेशान : त्रिलोकचंद त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नहीं मिला रोजगार, किसानों को किया परेशान : त्रिलोकचंद त्यागी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा कि रालोद में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। किसान और गरीबों के हकों के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। भाजपा सरकार से देश और प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। रोजगार के लिए युवा भटक रहे हैं। किसान पैसे पैसे के लिए मोहताज होते जा रहे हैं।
चोपड़ा महेशपुर गांव में पूर्व प्रधान नरेश त्यागी के आवास पर रालोद की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी रहे। उन्होंने कहा कि रालोद पार्टी ऐसी है जिसमें किसानों से लेकर मजदूर, व्यापारी और आम लोगों के हितों के लिए संघर्ष किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार का जरा भी ध्यान किसान और युवाओं की ओर नहीं है। गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है, इस कारण किसानों के घर में दिक्कत पैदा हो गई। बेटी की शादी से लेकर बच्चों की स्कूल फीस तक देने में परेशानी हो रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार के सभी वायदे जुमले साबित हो गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान रालोद के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान, गरीबों के लिए संघर्ष किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, ग्राम प्रधान रामपाल धामा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय तोमर, अश्वनी तोमर, मनोज कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने किया। संचालन प्रेम सिंह प्रधान ने किया। इस मौके पर नरेश त्यागी को पंचायत प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की गई। इसमें ज्योति प्रसाद त्यागी, राजेश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, कृष्णवीर त्यागी, प्रधान सुनील त्यागी, प्रधान श्रद्धानंद त्यागी, आशीष त्यागी, योगेश शर्मा, विजयपाल, धर्मपाल, प्रमोद, यश राम, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गन्ना किसान की नहीं हो रही सुनवाई
बागपत। रालोद की बैठक पाबला बेगमाबाद गांव में चमन सिंह गुर्जर के आवास पर हुई। इसमें रालोद के मंडलीय महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि गन्ना किसान की आवाज न तो प्रदेश सरकार सुन रही है न ही प्रदेश सरकार। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा गन्ना भुगतान को लेकर जल्द बड़ा आंदोलन होगा। इसमें योगेंद्र, अमित, अमनीश पहलवान, जितेंद्र, मनोज, दीपचंद मौजूद रहे।