{"_id":"5c34ff72bdec226275079ce2","slug":"81546977138-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेयो के उद्देश्य व महत्व की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेयो के उद्देश्य व महत्व की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई का शिविर का आयोजन किया, इसमें स्वयंसेवकों को रासेयो के उद्देश्य व महत्व की जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. किरण गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में मुख्य योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार ने स्वयंसेवकों को रासेयो के उद्देश्य व महत्व की जानकारी देते हुए योग द्वारा स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। शिविर में स्वयंसेवकों के साथ-साथ बीएड शिक्षक व उप्र राजर्षि टंडन से संबंधित बीएड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग किया। इसमें हरेंद्र कुमार, डॉ. सतीश पाल, दीपक जैन, कविता अग्रवाल का योगदान रहा।
निधन पर शोक जताया
बड़ौत (बागपत)। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में समाजसेवी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व डीएसपी सुक्रम पाल के आकस्मिक निधन व शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रमेश शर्मा की पत्नी संगीता के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक जताने वालों में शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष, ब्रजमोहन, देशपाल, योगेंद्र वर्मा, बिजेंद्र शर्मा, मनीष जैन, निशंात जैन आदि रहे।