{"_id":"5c0040ecbdec22418130aeb2","slug":"81543520492-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरवासियों का बुढ़ाना बस स्टैंड पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरवासियों का बुढ़ाना बस स्टैंड पर प्रदर्शन
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जोड़ने वाले जर्जर लिंक रोड का निर्माण कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को नगरवासियों ने बिजरौल रोड पर बुढ़ाना बस स्टैंड पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को नगरवासी समाजसेवी विनीत मलिक और रालोद नेता मोहित तोमर के संयुक्त नेतृत्व मेें एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। विनीत मलिक ने कहा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाला यह मुख्य लिंक रोड है, लेकिन पिछले एक साल से यह जर्जर हालत मेें पड़ा हुआ है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस जर्जर मार्ग से गुजरते हैं। मोहित मुखिया ने कहा प्रदेश सरकार का दावा था कि उनकी सरकार प्रदेश में बनने के बाद सबसे पहले मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन जिस तरह पिछले दो साल से यह लिंक मार्ग जर्जर हालत में पड़ा है, इससे तो प्रतीत होता है कि सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें राजू, दीपक, सुनील, आकाश, संजीव, दीपक, रमेश, विकास आदि रहे।