{"_id":"5bd61147bdec22697a0f3dcd","slug":"81540755783-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्म शोधन इकाइयों के संचालकों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्म शोधन इकाइयों के संचालकों का धरना जारी
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाइयों के संचालकों का धरना रविवार को भी जारी रहा। धरनारत दलित समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
वक्ताओं ने कहा कि गांव में चल रही इकाइयों को बंद कराकर प्रशासन से साबित कर दिया कि दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि भी दलित समाज का साथ नहीं दे रहे हैं। चुनाव के समय वोट मांगने तो आ जाते हैं, लेकिन जब दलितों को जनप्रतिनिधियों की जरूरत होती है, उनकी समस्या सुनने कोई नहीं आता। 110 परिवार भूखे मर रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी सुध नहीं ले रहा। इकाइयां बंद होने से घर में राशन नहीं है। दो हजार लोग बेरोजगार हो गए। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान ईश्वर, कृष्णपाल, राहुल, बिजेंद्र, सूरज, प्रवीण, बिट्टू, ऋषिपाल, ओमपाल, सुबोध, प्रकाश, सतबीरी उपस्थित रहे।