फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान क्रांति यात्रा को समर्थन देने का ऐलान

किसान क्रांति यात्रा को समर्थन देने का ऐलान

Fri, 28 Sep 2018 01:27 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा को समर्थन देने का ऐलान
बड़ौत (बागपत)। देश खाप चौधरी के आवास पर बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत का आयोजन किया। इसमें किसानों की दुर्दशा पर रोष व्यक्त किया और किसान क्रांति यात्रा को समर्थन का ऐलान किया।
विज्ञापन

डॉ. ओमवीर सिंह की अध्यक्षता ने की। हेमंत कुमार के संचालन में हुई पंचायत में क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने भाग लिया। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश में किसानों की माली हालत खराब हो चुकी है। किसानों को न तो उनके गन्ने की फसल का बकाया भुगतान मिल पा रहा है और न ही बढ़ाई गई विद्युत दरों को कम किया जा रहा है। आए दिन पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही वृद्धि से किसानों की कमर टूट गई है। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उनके बच्चों की शादी व पढ़ाई नहीं हो पा रही है। पंचायत मेें वक्ताओं ने किसानों की दयनीय हालत का जिम्मेदार प्रदेश सरकार को ठहराया। हेमंत कुमार एडवोकेट ने भी विचार रखे। पंचायत में किसान क्रांति यात्रा को समर्थन देने का ऐलान किया। पंचायत में कहार सिंह राणा, चौधरी यशपाल थांबा, चौधरी ब्रजपाल सिंह, चौधरी रणवीर सिंह सूप, चौधरी जयपाल सिंह बावली, देवेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह पथौलिया, गौरव, सुरेश पाल, सुभाष, सत्यवीर फौजी, श्रीपाल, इकबाल, रामपाल, बाबू प्रधान, ओमवीर, बलजोर सिंह, ब्रह्मपाल, तेजपाल, हरवीर सिंह, धर्मपाल, निहाल तोमर, राम कुमार, रविंद्र बिजरौल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed