{"_id":"5b9abe0b867a557ec86b9eb6","slug":"81536867851-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाल नहीं तो सरकार को भुगतने होंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाल नहीं तो सरकार को भुगतने होंगे परिणाम
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे अरसे से प्रदेश के शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करते आ रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों इसके लिए आंदोलन कर रहे है। सरकार को चेतावनी दी मांग पूरी नहीं हुई तो परिणाम भुगताने होंगे। वहीं राजकीय शिक्षकों को प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा की सुविधा दे दी गई है, लेकिन माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों को वंचित रखा है। उन्होंने मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष बल्लम सिंह शर्मा, मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, पंकज शर्मा, ओंकार दत्त, कुलदीप, जितेंद्र, सुभाष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन