फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात होंगे दो हजार पुलिस कर्मी

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात होंगे दो हजार पुलिस कर्मी

Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात होंगे दो हजार पुलिस कर्मी
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के 11 सितंबर को जनता वैदिक कॉलेज. बड़ौत में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आएंगे। पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। सीएम की सुरक्षा में दो हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
बड़ौत में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटा रहा। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में अर्द्ध सैनिक बल, पुलिस कर्मियों की तैनात की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा पुलिस अधिकारी अपने स्थलों पर ड्यूटी करें। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम व केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में एसपी के अलावा पांच एएसपी, 15 सीओ, 40 इंस्पेक्टर, एक सौ दरोगा, पांच कंपनी अर्द्ध सैनिक बल, पीएम, एक हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। दूसरे जनपदों से पुलिस फोर्स की मांग की। पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम से एक दिन पहले ड्यूटी प्वाइंट बता दिए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। मंच के नजदीक किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन


सभास्थल पर होगी तलाशी
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सभास्थल पर जाने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जाएगी। सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को सभा स्थल तक जाने दिया जाएगा। पुलिस असामाजिक तत्वों पर भी निगाह रखेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। किसी भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed