{"_id":"5b64a18f4f1c1b07788b77e7","slug":"81533321615-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय मामले में आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय मामले में आंदोलन जारी
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय मामले में आंदोलन जारी
बड़ौत। दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक में स्ववित्त पोषित योजना एवं द्वितीय पाली में संदपादित किए जाने वाले कार्यों के लिए तय किए मानदेय के विरोध और प्रधानाचार्य के अभद्रता के विरोध मेें शुक्रवार को कर्मचारियों का असहयोग आंदोलन जारी रहा।
कर्मचारियों ने कहा कि निर्धारित मानदेय बहुत कम है। इस संबंध में पहले ही विरोध जता चुके हैं। संघ के सचिव दिनेश शर्मा ने तय मानदेय को अस्वीकार करते हुए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का भी आह्वान किया। वक्ताओं ने प्रधानाचार्य राजेश कुमार पर प्रधानाचार्य पद ग्रहण के उपरांत कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। इस अवसर पर रणजंय लांबा, दीपक गौतम, एसके भाटी, डीके गुप्ता, योगेश जैन, डा अखिलेश, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।