{"_id":"5b620f1b4f1c1b75568b4cc0","slug":"81533153051-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी न होने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी न होने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
साप्ताहिक बंदी को नियमित रूप से कराने की मांग को लेकर बुधवार को श्रमिकों ने तहसील में प्रदर्शन किया और प्रदेश के श्रम मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
नगर के श्रमिक तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के नियम और श्रम कानून के हिसाब से हर श्रमिक को सप्ताह में छुट्टी अनिवार्य होती है, इसके लिए साप्ताहिक बंदी कराने का भी तय हो गया है, लेकिन साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद बहुत से दुकानदार साप्ताहिक बंदी नहीं करते है, इस कारण उनकी छुट्टी नहीं हो रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदर्शन कर प्रदेश श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में सुभाष, प्रवीण, राशिद, मोहित, सूरज, नितिन शर्मा, सुनील कुमार, रवि कुमार, रविद्र सिंह, सागर, सचिन, दीपक, गौरव आदि रहे।