{"_id":"5b5625d14f1c1bb8538b4e5a","slug":"81532372433-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ब्लॉक में 25 किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ब्लॉक में 25 किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंप
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सोलर इरीगेशन पंप योजना के अंतर्गत उन किसानों को पंप दिया जाएगा जो वर्तमान में डीजल पंप से फसलों की सिंचाई करते हैं। इसके लिए पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए छह ब्लॉक को 25 पंप का लक्ष्य दिया।
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि ऐसे किसानों को सोलर पंप का लाभ दिया जाएगा, जहां पर बिजली का स्रोत कम है। डीजल के सहारे किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। इससे पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है, इसके अलावा किसानों को आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ता है। शासन ने समस्याओं को देखकर सोलर इरीगेशन पंप योजना संचालित की। इसमें जिले के छह ब्लॉक में तीन एचपी डीसी समबर्सेबिल पंप 20 और पांच एचपी एसी समबर्सेबिल पंप पांच का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर इसका वितरण होगा। इसके लिए फार्म के नाम से ड्राफ्ट जमा किया जाएगा।