{"_id":"5b4a51394f1c1be94b8b4acf","slug":"81531597113-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने तवेला गढ़ी में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने तवेला गढ़ी में निकाली रैली
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
तवेला गढ़ी गांव में अमेरिकी छात्र-छात्राओं ने स्थानी विद्यार्थियों के साथ जल संरक्षण विषय पर रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को पानी बचाने का संदेश दिया।
एस्रो के तत्वावधान में लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली, हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका एवं नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। रैली इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय पर समाप्त हुई। रैली का उद्घाटन ग्राम प्रधान राजीव कुमार एवं विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने किया। रैली में 500 के लगभग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। एस्रो के संजय राणा ने कहा कि जिस प्रकार से जल का दोहन एवं बर्बादी की जा रही है, इस स्थिति में वह दिन दूर नहीं जब यह क्षेत्र बगैर पानी के होगा। नदियां हमारी दूषित हो चुकी है। तालाबों पर हमने घर बना लिए है। यदि हम आने वाली पीढ़ी को सुखद भविष्य देना है तो अपनी सोच ओर कर्म सुधारना होगा। प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव ने बच्चों से पानी के सदुपयोग करने के तरीके बताए। प्रीतम सिंह व हरपाल सिंह अर्य ने सभी से पानी बचाने की अपील की। एस्रो के सचिव देवेंद्र फोगाट ने कहा कि दूषित पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। प्रधान राजीव कुमार ने देश और विदेश से आए छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया। इसमेें आनंद छिल्लर, ओमपाल सिंह, देवेंद्र राणा, हरपाल आर्य, किम्बर्ली, अर्शिया वाधवा, हिमानी आकांक्षा, हेली, आरूषि, केन, राजा, अक्षय, हेमंत, ज्योति, प्रिया, ऋतिक, आशुतोष आदि रहे।