फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंचायत-विकास अधिकारी नहीं करेंगे प्रमाणपत्रों का सत्यापन

पंचायत-विकास अधिकारी नहीं करेंगे प्रमाणपत्रों का सत्यापन

Thu, 12 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पंचायत-विकास अधिकारी नहीं करेंगे प्रमाणपत्रों का सत्यापन
बागपत। कलक्ट्रेट में चल रहे लेखपालों की हड़ताल और धरने को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। वहीं ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी संघ ने समर्थन कर कहा वह आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र का सत्यापन नहीं करेंगे। लेखपालों की हड़ताल का समर्थन करते हैं। इससे लेखपालों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
विज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलेभर के लेखपाल कलक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उनके बीच पहुंचकर अपना समर्थन कर रहे हैं। लेखपाल संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों से आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र का सत्यापन कराने की बात कहीं है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने प्रदेश स्तर पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया वह किसी भी कीमत पर सत्यापन नहीं करेंगे। उनके पास पहले ही बहुत काम है। उन्होंने बताया कि संगठन ने लेखपालों की हड़ताल को समर्थन कर दिया। इसके अलावा राजस्व संग्रह अमीन संघ, अखिल भारतीय प्रधान संगठन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी अपना समर्थन लेखपालों को दिया। बागपत तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष सौरण सिंह यादव ने कहा कि जब तक आठ सूत्रीय मांग नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लेखपाल संघ एकजुट होकर हड़ताल कर रहा है। इसमें सतीश कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, विवेक शर्मा, कुलदीप, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव, विनोद वर्मा, जितेंद्र, महकार सिंह, आनंद शर्मा, सुंदरलाल, वरूणवेश, कालीचरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed