{"_id":"5aeb63444f1c1b23338b67e8","slug":"81525375812-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय आठवीं प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय आठवीं प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता शुरू
Updated Fri, 04 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय आठवीं प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा और एसपी जयप्रकाश रहे। उन्होंने कहा कि शूटर खेलों में मेहनत से भाग लें। वर्तमान में खेल बेहतर कॅरियर का विकल्प भी साबित हो रहे हैं।
यूपीएसआरए से सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के निशानेबाजों के लिए यह सुनहरा मौका है। उनकी जो भी समस्या का उनका समाधान कराया जाएगा। लखनऊ स्तर से जो भी समस्या लंबित हैं, उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। शूटरों को किसी भी स्तर से परेशानी नहीं होने दी जाए, यह ही हमारा लक्ष्य है। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि निशाना लक्ष्य पर साधे, इसके लिए अच्छी तरह से ध्यान लगाना चाहिए। जीत निश्चित होगी। क्षेत्र के युवाओं को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करता है। इस दौरान एएसपी आशीष श्रीवास्तव, अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर, डॉ. राजपाल सिंह, प्रबंधक जयचंद दरोगा, प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा, उपप्रधानाचार्य अमित तेवतिया, विवेक शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार, योगेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।