{"_id":"5ae4c1a84f1c1b3a0b8b7101","slug":"81524941224-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम से वाहन चलाने से जीवन रहता है सुरक्षित : प्रेम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम से वाहन चलाने से जीवन रहता है सुरक्षित : प्रेम प्रकाश
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को न्यायालय के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर परिचर्चा एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल रहे।
कार्यशाला में जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि वाहनों को नियम से चलाना चाहिए। इससे जीवन सुरक्षित रहता है। सभी अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों को भी वाहनों को नियम से चलाने की अपील की। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि नियम से वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रहे है। सीट बेल्ट और हेलमेट चालकों के खिलाफ चालान किया जा रहा है। उधर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट केपी सिंह ने भी अधिवक्ताओं से वाहनों को नियमों से चलाने की अपील की। इस दौरान महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, सुनील पंवार, देवेंद्र आर्य, जयवीर सिंह तोमर, नरेंद्र पंवार, ओमपाल सिंह, महेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।