{"_id":"5a984d4b4f1c1b410b8bbbca","slug":"81519930699-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में होली पर सामूहिक यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में होली पर सामूहिक यज्ञ किया
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकरी में होली पर सामूहिक यज्ञ किया
दोघट (बागपत)। टीकरी में पक्की चौपाल पर होली के त्योहार पर आपकी अपनी समिति ने सामूहिक यज्ञ किया । यज्ञ के ब्रह्मा मास्टर विजय सिंह आर्य और यज्ञमान आनंद प्रकाश जी रहे। इस दौरान सत्यवीर आर्य ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। विजय सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक काल में हर महत्वपूर्ण पर्व पर आर्यजन यज्ञ किया करते थे। यह वैदिक काल से ही माना जाता रहा है कि यज्ञ समाज सुधार के क्षेत्र में सबसे उत्तम कर्म है। समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी ने हर त्योहारों को शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की। शिव कुमार राठी ने सरकार से पूरे देश में एक साथ शराबबंदी की मांग की। यज्ञ में रवि किरण आर्य, अमित आर्य, मास्टर विजय सिंह आर्य, सत्यवीर आर्य, शनि राठी, आनंद प्रकाश, बिल्लू, शिव कुमार, अरुण राठी, शौर्य पंवार, वीर, विकास राठी, सुभाष आदि रहे।