{"_id":"5a930b164f1c1bfe7e8b7ab3","slug":"81519586070-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध फायरिंग से दहले रटौलवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध फायरिंग से दहले रटौलवासी
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में छह बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर तीन युवकों को तमंचों के बटों से हमलाकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने भाग रहे बदमाशों को घेर लिया और दो बदमाशों को दबोच लिया। सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में छह बदमाशों के खिलाफ खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रटौल गांव में रविवार को सोनू उर्फ शहजाद पुत्र इरफान और तालिब पुत्र साहिर गांव में ही शाहनवाज पुत्र शफीक की दुकान पर सामान लेने गए । इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर छह युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदार शाहनवाज से कोल्ड ड्रिंक मांगी। दुकानदार कोल्ड ड्रिंक लेने अंदर गया तो एक बदमाश ने उसके गल्ले से हजार रुपये की नगदी लूट ली। दुकानदार एवं सोनू व तालिब ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर तमंचों के बटों से हमला बोल दिया। बदमाशों ने शाहनवाज और तालिब को तमंचों के बटों से हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में उधर दौड़े तो बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरा समझ बदमाशों ने ग्रामीणों पर सीधे गोली चला दी। इसमें सोनू उर्फ शहजाद के पीठ में गोली लग गई, इससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक को गोली लगने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। लोगों को अपनी ओर आता देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। दो बदमाशों को मौके पर ही भीड़ ने दबोच लिया। चार बदमाश मौका देखकर बाइकों पर सवार होकर भाग गए। पकड़े गए युवकों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। सूचना पर एसपी जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों का हाल जाना और उन्हें सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया। गोली लगने से घायल सोनू को सीएचसी से दिल्ली रेफर किया। पुलिस पकड़े दोनों बदमाशों को खेकड़ा थाने ले गई। जांच में पकड़े युवक सौरभ पुत्र अजीत निवासी भागौट और विक्की पुत्र राजू भैड़ापुर के हैं। इस संबंध में साहिद पुत्र इरफान ने छह बदमाशों को नामजद कर खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मौके से तमंचा बरामद किया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। युवकों में उर्स में विवाद हुआ । इसे लेकर आरोपियों ने गोलियां चलाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वकील ने बदमाशों की बचाई जान
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में वारदात के बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पकड़े गए दोनों बदमाशों को मारने का प्रयास किया। गांव के ही हाजी वकील ने बदमाश से तमंचा छीन लिया और उन्हें ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर एक दुकान में बंद कर दिया। पुलिस के आने के बाद ही दोनों को दुकान से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस वारदात को मान रही है संदिग्ध
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में ही वारदात को पुलिस संदिग्ध मान रही है। सूत्रों से पता चला है कि कुछ दिन पहले उर्स में घायल युवकों का आरोपी युवकों से झगड़ा हो गया था। इसे लेकर आरोपी युवक उन्हें पीटने आए थे।