{"_id":"5a7a08094f1c1b91268b8bd0","slug":"81517946889-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पैटर्न से उत्साह, अच्छी हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए पैटर्न से उत्साह, अच्छी हुई परीक्षा
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में किए बदलाव को सही ठहराया । सीसीटीवी और पहचान पत्र से लाभ होगा। पहली परीक्षा बेहतर हुई है, जिसमें अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
इंटरमीडिएट की छात्रा आसमीन ने बताया कि हिंदी का पेपर अच्छा गया है। पहला पेपर था इस लिए अच्छी तैयारियां पहले से ही कर रही थी। इस पेपर में कोई परेशानी नहीं आई। अच्छे अंक आएंगे।
छात्रा आसमां ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई है। अच्छे नंबर आएंगे। कुछ प्रश्न कठिन थे, लेकिन अच्छी परीक्षा हुई है।
छात्रा स्वाति गुप्ता ने बताया पहला पेपर शानदार रहा। शिक्षकों ने उन्हें जो पढ़ाया उसमें से परीक्षा में आया है। इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई है।
छात्र उस्मान ने कहा कि पहला पेपर अच्छा रहा। हिंदी के द्वितीय पेपर के भी उन्हें बेहतर होने की उम्मीद है।
कासिम ने कहा कि सभी प्रश्नों का हल किया गया है। अंक कैसे आएंगे कुछ नहीं कह सकते है। परीक्षा सिस्टम में जो बदलाव किया गया है, वह भविष्य के लिए बेहतर हैं।
विज्ञापन
छात्र शादाब ने कहा जो पढ़ाई की थी उसमें से ही प्रश्न आए। पहला पेपर बेहद अच्छा हुआ, एक प्रश्न को छोड़कर उसने सभी प्रश्नों का हल कर दिया।
दिव्यांग छात्रा के लिए कराई अलग व्यवस्था
बागपत। इंटरमीडिएट की एक छात्रा प्रियंका दोनों पैरों से दिव्यांग है। श्री यमुना इंटर कॉलेज में रोल नंबर के अनुसार उसका दूसरी मंजिल पर कक्ष था। सीढ़ी से चढ़ने में उसे परेशानी हुई। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने छात्रा के परीक्षा देने की व्यवस्था नीचे ही करा दी । उन्होंने बताया कि विद्यालयों में एक कक्ष में जगह देखी गई है, जहां पर उसकी परीक्षा कराई जाएगी।