{"_id":"5a6f6fda4f1c1b7e268b7140","slug":"81517252570-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकडैम देखा, जहरीले पानी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकडैम देखा, जहरीले पानी की होगी जांच
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भूजल खराब होने की वजह बन रहे चेकडैम के पानी की जांच कराई जाएगी। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने बरनावा पहुंचकर चेकडैम का पानी देखा। यहां पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा दादरी गांव में हिंडन किनारे से श्मशान घाट हटवाया जाएगा, इसे गांव में किसी दूसरी जगह बनवाया जाएगा।
अमर उजाला ने चेकडैम से जहरीले होते भूजल का समाचार 23 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया । बागपत में कृष्णा नदी पर चार चेकडैम बनवाए गए थे। उद्देश्य था कि नदी का पानी रोक कर भूजल का स्तर बढ़ जाएगा, लेकिन नदी में प्रदूषित जल आने से भूजल खराब हो गया। सोमवार को कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, निर्मल हिंडन अभियान से जुडे़ रमन त्यागी बरनावा के निकट चेकडैम देखने पहुंचे। यहां पर पानी मेें झाग ही झाग दिखाई दिए। रमन त्यागी ने बताया कि पानी की जांच के निर्देश दिए हैं। यही नहीं यह पता लगाया जाएगा कि खराब पानी किस जगह से नदी में पहुंच रहा है। उधर, दादरी गांव में निर्मल हिंडन अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया । आयुक्त ने पहले हिंडन नदी का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। नदी किनारे श्मशाम घाट हटवाने की बात कही। इसका निर्माण किसी दूसरी जगह कराया जाएगा। यहां पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य कैंप भी आयोजित किया।