{"_id":"5a6e1e754f1c1b77268b6c7f","slug":"81517166197-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ ने निकाली बाइक रैली
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा स्थित नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार की सुबह संघ द्वारा संचालित शाखा का आयोजन हुआ। इसमें सभी संघ कार्यकर्ता गणवेश में शामिल रहे। इसके बाद बाइक द्वारा जन चेतना यात्रा निकाली गई, इसका शुभारंभ संघ के विभाग सह संचालक रामभरोसे भाईजी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता और जय श्रीराम के उद्घोष लगाया। रैली विभिन्न मार्गों से होते गुजरी। जन चेतना रैली सराय से होते हुए लुहारा, बरसिया, कैडवा, मवी कलां, पुरा महादेव, बुढ़सैनी, से सिंघावली अहीर, पिलाना, मेवला, खट्टा प्रह्लादपुर, डौला से होते हिसावदा, शोभापुर फतेहपुर, खिंदौड़ा, होते हुए सराय मंडी रैली का समापन हुआ। सह शारीरिक प्रांत प्रमुख सुनील, खंड संचालक नेहरू, खंड कार्यवाहक राहुल, नगर कार्यवाह मनोज, शाखा कार्यवाह देवेंद्र, जिला सह प्रमुख परिवार संवर्ध अरुण मंगल, खंड व्यवस्था प्रमुख आलोक, खंड प्रचार प्रमुख प्रमोद, विद्यार्थी विस्तारक प्रशांत, खंड बौद्धिक प्रमुख देवीराम, श्यामसुंदर गर्ग, विनोद अग्रवाल, राजकुमार, श्रीकृष्ण मित्तल, राजेश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन