{"_id":"5a3d54a94f1c1b8d698c34c4","slug":"81513968809-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वर्दी के परिवहन विभाग में ड्यूटी नहीं करेंगे पीआरडी के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वर्दी के परिवहन विभाग में ड्यूटी नहीं करेंगे पीआरडी के जवान
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना वर्दी परिवहन विभाग में ड्यूटी
नहीं करेंगे पीआरडी के जवान
बागपत। परिवहन विभाग में तैनात पीआरडी के जवान वर्दी में रहकर ड्यूटी करेंगे। बिना वर्दी के कोई मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के मेरठ, गाजियाबाद और सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक और ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि पीआरडी के जवान बिना वर्दी में रहकर ड्यूटी कर रहे है। इससे विभाग की छवि खराब हो रही है। आए दिन इसकी शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के मेरठ, गाजियाबाद और सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक और ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी किया। अवगत कराया कि ड्यूटी पर बिना वर्दी के ड्यूटी करने के प्रकरण संज्ञान में आया है। पीआरडी एक्ट एंड रूल्स-1948 में निहित प्रावधानों के विपरीत होने के साथ अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। यह खेदजनक है।