फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज से चीनी मिल खरीदेगी रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना

आज से चीनी मिल खरीदेगी रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना

Fri, 15 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
आज से चीनी मिल खरीदेगी रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा की पहल पर चीनी मिलों और गन्ना किसानों के बीच रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने को लेकर चल रहा विवाद सुलट गया है। इंडेट जारी कर दिया गया है, शुक्रवार से रिजेक्ट गन्ने की खरीद की जाएगी। विधायक ने बताया कि गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा से मिलकर समस्या का समाधान कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विधायक योगेश धामा ने बताया कि जिले के 22 हजार किसानों के रिजेक्ट गन्ने को मिलों द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है। इस कारण किसानों को परेशानी हो रही है। आए दिन किसान जिला गन्नाधिकारी के दफ्तर और कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रय केंद्रों पर तौल लिपिकों से भी नोकझोंक होती रहती है। प्रकरण में उन्होंने लखनऊ जाकर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा से मिलाकर किसानों की यह समस्या रखी। इसके बाद राणा ने गन्ना आयुक्त को रिजेक्ट गन्ना लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से बागपत चीनी मिल के जीएम सुनील कुमार को रिजेक्ट गन्ने का इंडेंट जारी करने के आदेश हुआ। उन्होंने बताया आज (शुक्रवार) से रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लिया जाएगा। इससे 22 हजार किसानों को लाभ पहुंचेगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरा मिल के जीएम सुनील कुमार मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि इंडेंट जारी हो गया है। गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हंगामा कर चुके हैं किसान
बागपत। एक दिन पहले ही किसानों ने एडीएम न्यायिक विधान जायसवाल, डीसीओ सुशील कुमार और जीएम सुनील कुमार का कलक्ट्रेट में घेराव किया । 15 दिसंबर तक रिजेक्ट गन्ने की समस्या का समाधान होने पर 16 को कलक्ट्रेट का घेराव और गन्ने से भरने की चेतावनी दी ।


गन्ने की रिकवरी में तोड़ा रिकॉर्ड
बागपत। बागपत शुगर मिल के जीएम सुनील कुमार ने बताया गन्ना रिकवरी में 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार कमिश्नरी क्षेत्र में 9.70 प्रतिशत की रिकवरी हुई है। शुरूआत में अच्छे गन्ने की खरीद की गई। किसानों ने भी अच्छा गन्ना मिल तक पहुंचाया, जिस कारण अभी तक अधिकतम रिकवरी 9.70 रिकॉर्ड की गई है। इससे किसानों के साथ-साथ मिल को भी लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed