फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन केंद्र बढ़ाए, 47 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा

तीन केंद्र बढ़ाए, 47 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
तीन केंद्र बढ़ाए, 47 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा
तीन केंद्र बढ़ाए, 47 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

- पहले 44 परीक्षा केंद्रों की सूची की थी फाइनल

बागपत। यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा अब 44 के बजाए 47 केंद्रों पर होगी। जनपदीय समिति के बाद बोर्ड ने इन्हें फाइनल किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दो परीक्षा केंद्रों को हटाकर नए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बोर्ड ने पहले 44 परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस को भिजवाई थी। जिसके बाद आपत्तियां ली गई है। केंद्रों को अभिभावकों ने भी विरोध किया था। जिला परीक्षा समिति की बैठक में 47 परीक्षा केंद्रों की सूची को बोर्ड को भिजवाया गया। जहां से उन्हें फाइनल कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर 37489 हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इंटर में 18393 और हाईस्कूल में 19096 विद्यार्थी पंजीकृत है। पुरानी सूची से जवाहर कृषक इंटर कॉलेज धनौरा टीकरी और अशोक विद्यालय इंटर कॉलेज कमाला निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेडक़ी और विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा को नए परीक्षा केंद्रों बनाया गया है। परीक्षा प्रभारी योगेंद्र ने बताया कि जनपदीय परीक्षा समिति के बाद बोर्ड ने 47 परीक्षा सेंटर को फाइनल कर दिया गया है। अब इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा। परीक्षा के लिए शिक्षक और अफसरों की ड्यूटी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


अब इन परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, सर्वहित इंटर कॉलेज बिनौली, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, एमजीएम इंटर कॉलेज डिकौली, देव इंटर कॉलेज डौलचा, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फलैरा, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज अहमदनगर नंगला बढ़ी, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, इंटरमीडिएट कॉलेज धनोरा सिल्वरनगर, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, बृहद समाज सुधार इंटर इंटर कॉलेज छपरौली, श्री शांतिसागर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज छपरौली, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत, केएसआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, शाहमल इंटर कॉलेज बिजरौल, चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बसौली, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, हरचंद जैन इंटर कॉलेज टीकरी, देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज बुढसैनी, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, सेंट मैरी इंटर कॉलेज रटौल, विवेकानंद हाई स्कूल गोटरा, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, सर्वहित इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, इंटरमीडिएट कालेज सरूरपुर खिडक़ी, जनता इंटर कॉलेज लूंब, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर रमाला, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, गोडविल इंटर कॉलेज किरठल को परीक्षा सेंटर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed