{"_id":"5a1c69554f1c1b78548bfb47","slug":"81511811413-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन हटवाएं जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन हटवाएं जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जर्जर विद्युत लाइन हटवाने के लिए सोमवार को जलालपुर गांव के ग्रामीणों नेे एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को ंप्रधान शाहिद के नेतृत्व मेें ग्रामीण एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान शाहिद ने कहा गांव मेें लगी विद्युत लाइन काफी जर्जर है, जो आए दिन टूटकर गिरती रहती है, कई बार तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने से भी बच चुका है, लेकिन लगातार शिकायत करने पर भी लाइन को नहीं बदला जा रहा है। कहा जब गांव का प्रत्येक आदमी समय पर विद्युत बिल जमा कर रहा है तो ग्रामीणों को सही ढंग से सप्लाई क्यों नहीं मिल रही है और क्यों शिकायतों के बावजूद तार नहीं बदले जा रहे है। एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने गांव में जेई विकास कुमार को भेजकर समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया। अवर अभियंता विकास कुमार ने कहा जल्द ही गांव में पहुंचकर जर्जर विद्युत लाइन हटवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें सलीम, इकबाल, नूर मोहम्मद, शाहिद, आबिद, अय्यूब, कय्यूम, दिलशाद आदि रहे।