फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अघोषित विद्युत कटौती से हाहाकार, हंगामा

अघोषित विद्युत कटौती से हाहाकार, हंगामा

Mon, 13 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
अघोषित विद्युत कटौती से हाहाकार, हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात संविदा और सरकारी लाइनमैन विद्युत फाल्टों को ठीक करने के बहाने घंटों की सप्लाई खराब करते हैं, लेकिन शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही। इससे नगरवासियों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

नगरवासियों ने कहा नगर में बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं है और न ही पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के पास बिजली का कोई शेड्यूल है। इससे लोग अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। रवि चौहान और बबलू मलिक ने कहा ऊपर से थोड़ी बहुत बिजली यदि लोगों के हिस्से में आती है तो उसे नगर में तैनात संविदा और सरकारी लाइनमैन विद्युत फाल्टों को ठीक करने के बहाने निकाल देते हैं। आरोप लगाया कि किसी भी कर्मचारी का विद्युत व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है, सभी चेकिंग के बहाने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। इस संबंध मेें एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा आरोपों की जांच होगी। इनमें सचिन चौहान, गौरव मलिक, सोनू तोमर, प्रवीण, महेंद्र, धन सिंह, रमेश, इकबाल, जयवीर, शौकेंद्र, नीरज, अरविंद, जोगेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed