फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतपेटी और वीडियोग्राफी के लिए अफसरों को दी जिम्मेदारी

मतपेटी और वीडियोग्राफी के लिए अफसरों को दी जिम्मेदारी

Tue, 07 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
मतपेटी और वीडियोग्राफी के लिए अफसरों को दी जिम्मेदारी
बागपत। डीपीआरओ संजय कुमार यादव को स्थानीय निकाय चुनाव में वीडियोग्राफी और मतपेटी का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य का चुनाव होगा। प्रत्याशियों के साथ-साथ अफसर भी तैयारी में जुटे हैं। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने स्थानीय निकाय चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। डीपीआरओ संजय कुमार यादव को चुनाव को देखते हुए वीडियोग्राफी और मतपेटी के लिए तीन अफसरों को प्रभारी और सहायक कर्मचारी की तैनाती की गई है। नगर पालिका परिषद बड़ौत, नगर पंचायत छपरौली, दोघट और टीकरी के लिए सहायक विकास अधिकारी रणधौल सिंह, सहायक कर्मचारी ग्राम पंचायत अधिकारी विकुल, बागपत नगर पालिका परिषद, अग्रवाल मंडी टटीरी और अमीनगर सराय के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजवीर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जोनी चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि, नगर पालिका परिषद खेकड़ा के लिए बुद्धप्रकाश ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी कर्मवीर, ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार को तैनात किया है। डीपीआरओ ने बताया कि बड़ौत तहसील हेतु मतपेटी विकास खंड बड़ौत, तहसील बागपत हेतु मतपेटी जिला पंचायत कार्यालय, तहसील खेकड़ा हेतु मतपेटी एमएम इंटर कॉलेज में रखी है। इसकी ग्रीसिंग, आयलिंग कराते हुए निर्धारित तिथि को पार्टी रवानगी स्थल तक कर्मचारियों के माध्यम से पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed