{"_id":"66815eed9a2364699d032094","slug":"78-houses-in-kashiram-colony-are-closed-tenants-found-in-11-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-114867-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: काशीराम कॉलोनी में 78 आवास बंद, 11 में मिले किराएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: काशीराम कॉलोनी में 78 आवास बंद, 11 में मिले किराएदार
विज्ञापन
-आवास बंद रखने और किराए पर देने वालों को नोटिस जारी किए
फोटो नंबर 30केएआर 5
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। काशीराम कॉलोनी मेंं आवास किराए पर देने और आवंटन कराकर मकान बंद रखने की शिकायत पर डूडा के अधिकारियों ने दूसरे दिन भी पहुंचकर जांच की। आवास बंद रखने और किराए पर देने वालों को नोटिस जारी किए हैं।
कस्बे में तहसील के पास स्थित काशीराम कॉलोनी का निर्माण वर्ष 2008 में कराया गया था। इसमें 512 आवासों का निर्माण हुआ था, तभी 307 परिवारों को आवासों का आवंटन भी हुआ था। 205 मकान अभी खाली पड़े हैं। वहां मकान किराए पर देने की शिकायत पर डीएम ने आवासों की जांच के डूडा के अधिकारियों को निर्देश दिए। शनिवार और रविवार को डूडा की टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर आवासों की जांच की। दो दिन में टीम ने 312 आवासों की जांच की। जांच में अब तक 78 आवास ऐसे बंद मिले, जिनका आवंटन करा लिया गया, लेकिन उन पर ताले लटके हैं। 11 आवास ऐसे मिलेे, जो किराए पर दिए हुए हैं। टीम ने किराए पर देने और बंद पड़े आवासों के मालिकों कोे नोटिस जारी किए हैं।
टीम में शहर मिशन प्रभारी वंदना गौतम, विक्रांत सिंह, सामुदायिक आयोजक मधु वर्मा, ममता, शिप्रा, बबली आदि मौजूद रहे।