{"_id":"608856628ebc3ed1e853d994","slug":"76-found-including-two-collectorate-employees-three-killed-baghpat-news-mrt5362053127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के दो कर्मचारी समेत 76 मिले संक्रमित, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट के दो कर्मचारी समेत 76 मिले संक्रमित, तीन की मौत
विज्ञापन
बागपत। जिले में मंगलवार को कलक्ट्रेट के दो कर्मचारियों समेत 76 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। अब जिले में 3793 संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 51 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। विभाग ने संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजेशन कराया है। संक्रमित मरीजों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सविलांस की टीम सील किए क्षेत्र में 14 दिनों तक निगरानी करेगी और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच होगी।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को कलक्ट्रेट के दो कर्मचारी समेत 76 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 795 केस एक्टिव हो गए है। संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंगलवार को नेहरू रोड बड़ौत में पत्थर मंडी बड़ौत, सरुरपुर कलां, बड़ा गांव खेकड़ा, महावीर मार्ग बड़ौत, सांकरौद, हसनपुर मसूरी, आदर्श नगर बड़ौत, भड़ल, सूर्या नगर बिनौली, ठाकुरद्वारा बड़ौत, डोलचा, गांधी रोड बड़ौत में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर एरिया को सील किया। कंटेनमेंट जोन में लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थिति में ही आवागमन पर पाबंदी रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। सर्विलांस की टीम कंटेनमेंट जोन में निगरानी करेंगी और संक्रमित लोगों की संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करेगी।