फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   75 women honored with Mission Shakti Puraskar

75 महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया

Sat, 21 Aug 2021 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
75 women honored with Mission Shakti Puraskar
बागपत कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सम्मानित करती शूटर दादी प्रकाशो तोमर व डीएम राज? - फोटो : BAGHPAT
मुख्यमंत्री ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा को लखनऊ में किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन अभियान के तीसरे चरण का शनिवार को कलक्ट्रेट में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय व प्रेरणादायक कार्य करने वाली जिले की 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त जिले का नवनिर्माण होगा। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणा स्रोत, संघर्ष युक्त महिलाओं/किशोरियों की चुनिंदा कहानियों को संकलित कर बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। सफल कहानियों की एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा और चुनिंदा कहानियों को मुख्यमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जिले का ब्रांड एंबेसडर/प्रेरणा स्रोत/ब्रांड दूत चयनित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री, राज्यपाल व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का उद्बोधन सुना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिले की 75 श्रेष्ठ महिलाओं/किशोरियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला पुलिस, पीआरडी, महिला होमगार्ड, ग्राम प्रधान सदस्य, वार्ड सदस्य महिलाएं व बहादुरी शौर्य में विशेष योगदान करने वाली पांच महिलाएं, स्वरोजगार क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला, स्वयं सहायता समूह की सदस्य अध्यक्ष, बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा की पांच शिक्षिकाएं, 15 आंगनबाड़ी, आशा बहुओं, अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली पांच उत्कृष्ट महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर, महिला कल्याण अधिकारी शालू, जिला समन्वयक अनीशा, ममता, बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed