{"_id":"67a50b15f12e1bed0a0fa209","slug":"75-thousand-rupees-and-a-bike-were-looted-from-the-manager-of-a-finance-company-baghpat-news-c-28-1-bag1001-126022-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से 75 हजार और बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से 75 हजार और बाइक लूटी
Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
लूट के पीड़ित फाइनेंस कंपनी के केंद्र प्रबंधक विकास तोमर। संवाद।
बिनौली। सिरसली-बिजरौल नहर की पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बजाज फाइनेंस कंपनी के केंद्र प्रबंधक विकास तोमर निवासी बिजवाड़ा को तमंचा दिखाकर 75 हजार रुपये की नकदी और बाइक लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बाइक छोड़कर भाग गए। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
बिजवाड़ा गांव के रहने वाले विकास तोमर ने बताया कि वह बड़ौत में केंद्र प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार को बड़का, नंगला रवा और सिरसली गांव से रुपये एकत्र करने के बाद बड़ौत जा रहा था। सिरसली-बिजरौल मार्ग नहर की पटरी पर आम के बाग के पास पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए उसे रोक लिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग और बाइक लूटकर बड़ौत की तरफ भाग गए।
उसने घटना की जानकारी डायल 112 और थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू की तो प्रबंधक की बाइक घटनास्थल से थोड़ी दूर खड़ी मिली। पुलिस ने सिरसली गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।