{"_id":"6621ad9943404d68b40e50c7","slug":"75-bigha-wheat-crop-burnt-due-to-spark-from-stars-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112099-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तारों की चिंगारी से 75 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तारों की चिंगारी से 75 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव के जंगल में विद्युत तारों के टकराने पर गिरी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से 14 किसानों की 75 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जबकि आग बुझाने के प्रयास में दो किसान भी झुलस गए। किसानों ने हंगामा करते हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
गढ़ी कलंजरी निवासी किसान महेश, आसे, सतेंद्र यादव ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से बिजली की जर्जर लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार को तारों की चिंगारी खेत में गिर गई और गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास खेतों में काम करने वाले किसान आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन आग फैलती चली गई। आग बुझाने में किसान बबलू और वीरेंद्र भी झुलस गए, जिनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
आग की चपेट में आने से महेश की चार बीघा, आसे की 14 बीघा, रामपाल की पांच बीघा, भूले की पांच बीघा, सतीश 4 बीघा, रामनिवास दो बीघा, वीरेंद्र की तीन बीघा, धर्म सिंह की 9 बीघा, सोहनपाल की दस बीघा, फिरे की पांच बीघा, नवल सिंह की तीन बीघा, टीका दस बीघा और पवन की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
जेसीबी और ट्रैक्टर चलाकर बचाई सैकड़ों बीघा फसल
गढ़ी कलंजरी गांव में बृहस्पतिवार को तारों की चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग हवा तेज होने पर फैलती चली गई। जब किसान आग नहीं बुझा पाए तो उन्होंने जेसीबी और ट्रैक्टर चलाकर सैकड़ों बीघा फसल आग की चपेट में आने से बचाई।
राख हो गई मेहनत
गढ़ी कलंजरी गांव में रहने वाली महिला किसान विमला देवी और रामपाल ने बताया कि परिवार का गुजर बसर करने के लिए उन्होंने मेहनत कर गेहूं की फसल उगाई थी, जो पककर तैयार हो गई थी। लेकिन कटाई होने से पहले तारों की चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने अफसरों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। मांग करने वालों में सतीश, महेंद्र, योगेंद्र, अजित, विकास, सतेन्द्र, संदीप, बाबू, आसे, अमित, भूले समेत अन्य मौजूद रहे।
आग बुझने पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी
किसान बाबू, आसे, अमित ने बताया कि गेहूं की फसल में आग लगते ही उन्होंने अग्निश्मन विभाग को सूचना देकर गाड़ी भेजने की मांग की। काफी देर बाद भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं आई और उन्होंने खुद ही आग बुझाई दी। जिसके बाद अग्निशमन की गाड़ी आई।