फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीएम मोदी का विरोध करने जाते अधिवक्ता गिरफ्तार

पीएम मोदी का विरोध करने जाते अधिवक्ता गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी का विरोध करने जाते अधिवक्ता गिरफ्तार
बागपत। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उप्र में हाई कोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध करने के लिए जा रहे अधिवक्ताओं को पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में तहसीलदार की मौजूदगी में अधिवक्ताओं को कोतवाली से छोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर के नेतृत्व में अधिवक्ता शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पश्चिमी उप्र में हाई कोर्ट बैंच की मांग के लिए अधिवक्ता मेरठ में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विरोध प्रदर्शन करने के लिए रवाना होने लगे। सीओ सिटी ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मेरठ रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर अधिवक्ताओं को रोक लिया। अधिवक्ताओं की पुलिस से नोक झोंक हुई। पुलिस अधिवक्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। हालांकि तहसीलदार राम नयन सिंह की मौजूदगी मेें अधिवक्ताओं को कोतवाली से छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने बताया कि पश्चिमी उप्र में हाई कोर्ट बैंच की मांग पिछले 40 साल से चल रही है। केंद्र में सभी पार्टियों की सरकार रही, लेकिन किसी ने भी बैंच की स्थापना नहीं कराई। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर ही आगे भी कार्य करेंगे। हाई कोर्ट बैंच के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को जिले से भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इसमें जिला महामंत्री आजाद धामा एडवोकेट, नरेंद्र पंवार, मनीष विश्वकर्मा, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, संजय पंवार, महेंद्र बंसल, रोहित त्यागी, प्रमोद सिरवाल, इफ्तकार हसन, मुन्ना खान, विपिन यादव, शौकेंद्र तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ रैली में जाते 30 अधिवक्ता गिरफ्तार किए
बागपत। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिवक्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने से रोका गया है। राष्ट्रवंदना चौक से लगभग 30 अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया। बाद में तहसीलदार की मौजूदगी में उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed