{"_id":"5c646f90bdec224b575053b3","slug":"71550086032-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर दादियों ने दिलाया भरोसा तो शूटिंग के लिए पहुंचे जौहड़ी : कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर दादियों ने दिलाया भरोसा तो शूटिंग के लिए पहुंचे जौहड़ी : कश्यप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी गांव में शूटिंग का पहला शेड्यूल लगभग पूरा हो चुका है। बृहस्पतिवार को आखिरी दिन की शूटिंग है। ग्रामीणों के सहयोग के लिए यूनिट से जुड़े लोग गदगद हैं। शूटर दादी प्रकाशो तोमर के पौत्र सचिन कुमार, पूर्व प्रधान बबलू तोमर, विनोद तोमर के अलावा गांव के सैकड़ों लोग मदद कर रहे हैं। असल में शूटिंग से पहले लोकेशन के चयन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खुद यूनिट से जुड़े लोग स्वीकार करते हैं कि निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप और तुषार हीरानंदानी बागपत के जौहड़ी गांव में शूटिंग करने को लेकर एकबारगी तैयार नहीं हैं, लेकिन शूटर दादियों ने मदद का भरोसा दिलाया तो निर्माण कंपनी गांव में शूटिंग के लिए तैयार हो गई। शूटिंग के बाद यूनिट के लोग अब खुश नजर आने लगे हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी प्रशंसकों के बीच समय बिताया और इस बात पर खुशी जताई कि गांव के लोग सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार रात पूर्व प्रधान बबलू तोमर, सतेंद्र तोमर, सतेंद्र शर्मा, डॉ. राजीव, रामवीर तोमर, सचिन का भी सहयोग के लिए कश्यप ने आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा कि शूटर दादियों और परिवार के लोगों ने जिस तरह भरोसा दिलाया, उसी के चलते यूनिट गांव तक पहुंची है।
तापसी ने बनाई चाय, भूमि ने साफ किए चावल
बिनौली (बागपत)। सांड़ की आंख की शूटिंग तीसरे दिन भी जारी रही। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने छप्पर में बनाई गई रसोई में चाय बनाई, जबकि भूमि पेडनेकर ने बच्चों के साथ चावल साफ किए। इस बीच यहां पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बच्चों पर फिल्माने के लिए गोल्ड - गोल्ड बेबी का रिहर्सल किया । लिटिल फ्लोर स्कूल पांचली के हैप्पी, भविष्य, सुधांशु, सुभारती, प्रिया, उवेश, सोनू, सम्मी ने अलग- अलग भूमिकाएं निभाई। चौधरी अटल सिंह ठेकेदार के परिवार के बेटे पूर्व प्रधान कंवर पाल सिंह, जिला जिला पंचायत सदस्य ओमवती, संगीत तोमर, श्वेता, समरवीर, सरेस तोमर, वेनिका तरार भी मौजूद रहीं।