फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऊंचाई वाले स्थानों पर नहीं पहुंचता पानी, लीकेज भी समस्या

ऊंचाई वाले स्थानों पर नहीं पहुंचता पानी, लीकेज भी समस्या

Mon, 21 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाई वाले स्थानों पर नहीं पहुंचता पानी, लीकेज भी समस्या
छपरौली (बागपत)। ककौर कलां गांव में जरूरतमंदों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रधान का दावा है कि नियमित पानी की सप्लाई कर रहे है। ऊंचाई वाले स्थान पर रहने वाले लोग इससे वंचित है। पाइप लीकेज की समस्या यहां भी है। लोग बताते है कि गांव में नियमित पानी नहीं आता है।
विज्ञापन

गांवों में संचालित हो रही पाइप पेयजल योजना केवल दिखावा साबित हो रही है। करोड़ों खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन लाभ रत्तीभर भी नहीं मिल रहा है। किसी दूषित पानी है तो कहीं सप्लाई होता ही नहीं। ककौर कलां गांव का भी यह ही हाल है। लोगों को शुद्ध जल का इंतजार है। दस वर्ष पूर्व योजना स्वीकृति हुई थी। हालत ऐसे है लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। लीकेज पाइप भी यहां पर समस्या का बड़ा कारण बने हैं। ऊंचाई वाले स्थान पर आज तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची। गांव के कई हिस्से ऐसे हैं, जहां के लोग आज भी पानी का इंतजार देख रहे है। शिकायतों भी लोग करते है, लेकिन समाधान नहीं होता है।
विज्ञापन


प्रतिदिन पहुंचाया जा रहा पानी, लीकेज पाइपों को कराया ठीक : प्रधान
ग्राम प्रधान भोपाल सिंह का कहना है कि प्रतिदिन पानी सप्लाई हो रहा है। पाइप लीकेज की समस्या को खत्म करा दिया गया है। अधिकतर घरों में पानी की सप्लाई हो रही है। अभी तक दस फीसदी ही पानी के बिलों का भुगतान कर रहे हैं। जहां भी समस्या होती है, उसको तुरंत ठीक कराया जाता है। वैसे घटिया पाइपों की वजह से ही परेशानी झेलनी पड़ रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते ग्रामीण
ककौर कलां गांव निवासी राजवीर गांव के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं पहुंचता है पानी। लोगों को होती है परेशानी। घटिया पाइप भी परेशानी का है कारण। नियमित रूप से नहीं होता है पानी की सप्लाई।
सोमपाल ने कहा कि गांव में जब से टंकी लगी है तब से अब तक पानी का लाभ नहीं मिला है। लोगों को परेशानी होती है। लीकेज पाइप भी परेशानी का कारण बने हुए है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि पाइप ठीक न लगाने के कारण घरों तक पानी की सपलाई नहीं होती है। लोग आज भी हैंडपंप और समर्सेविल से पूर्ति कर रहे हैं।
रामवीर ने कहा कि नियमित पानी नहीं पहुंचता है। पूरे गांव में पानी की सप्लाई नहीं है। शुद्ध पानी का लोग आज भी इंतजार देख रहे हैं। गांव में टंकी लगी है तो इसका लाभ भी मिलना चाहिए।
दिनेश कुमार ने कहा कि पाइप लीकेज की समस्या खत्म हो जाए तो पानी समय पर मिल जाए। एक बार पाइपों के फटते ही कई माह से पानी की सप्लाई नहीं होती है। इसका उचित प्रबंधक होना बहुत जरूरी है।

धर्मवीर ने कहा कि गांव में पानी की समस्या है। पानी की टंकी केवल दिखावे के लिए हैं। प्रेसर कम होने के कारण ऊंचाई वाले स्थानों तक पानी नहीं पहुंचता है। मजबूत पाइप और नियमित पानी लोगों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed