फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरएम ने बड़ौत में परिवहन व्यवस्था की हकीकत जानी

आरएम ने बड़ौत में परिवहन व्यवस्था की हकीकत जानी

Fri, 23 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
आरएम ने बड़ौत में परिवहन व्यवस्था की हकीकत जानी
बड़ौत (बागपत)। परिवहन व्यवस्था को ओर सुदृढ़ बनाने के लिए बृहस्पतिवार को आरएम मेरठ ने बड़ौत डिपो का औचक निरीक्षण किया तो रोडवेज विभाग के अफसरों व कर्मचारियों मेें अफरातफरी मच गई। इस दौरान आरएम ने बावली चुंगी पर बने स्टैंड पर पहुंचकर यात्रियों से भी पूछताछ की और चालक और परिचालकों को बस संचालन में लापरवाही न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरएम नीरज सक्सेना ने बड़ौत डिपो का निरीक्षण किया तो रोडवेज विभाग के अफसरों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आरएम नीरज सक्सेना ने विभागीय रिकार्डों की जांच की। इसके उपरांत उन्होंने बावली चुंगी पर बने स्टैंड पर पहुंचकर यात्रियों से आवागमन के दौरान परेशानी आदि के बारे में पूछा। यात्रियों ने स्टैंड पर बसों का सही ढंग से संचालन न होने की शिकायत की। इसके बाद आरएम ने बड़ौत डिपो की निगम व अनुबंधित बसों के चालक और परिचालक को हिदायत दी कि वे परिचालन में अनियमितता न बरतें, यदि लापरवाही की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एआरएम योगेंद्र पाल, स्टेशन प्रभारी पुष्पा, नरेंद्र मान, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed