फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीओ व लाइनमैन के खिलाफ बासौली में महापंचायत

एसडीओ व लाइनमैन के खिलाफ बासौली में महापंचायत

Sun, 23 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ व लाइनमैन के खिलाफ बासौली में महापंचायत
बड़ौत (बागपत)। बासौली गांव में शनिवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात एसडीओ व गांव में तैनात संविदा लाइनमैन के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया। इसमेें वक्ताओं ने दोनों पर मीटर लगाने व चेकिंग अभियान के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगाया। पंचायत मेें समस्या का निस्तारण न होने तक ऊर्जा निगम की टीम को गांव में न घुसने का ऐलान किया। साथ ही समस्या का शीघ्र निस्तारण न होने पर एसई का घेराव करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सिलाना अमित की अध्यक्षता और प्रधान बासौली कुलदीप तोमर के संचालन मेें हुई पंचायत में किसानों और उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कुलदीप तोमर ने कहा गांव मेें मीटर लगाने व चेकिंग के दौरान एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात एसडीओ गोपाल व गांव में संविदा कर्मचारी सहंसर पाल द्वारा अवैध उगाही की जा रही है। विरोध करने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करते हुए उनकी झूठी एफआईआर दर्ज की जा रही है। प्रधान ने बताया कि एसडीओ व उसकी टीम गांव के गजेंद्र पुत्र राम नारायण से पांच हजार, जगमालो पत्नी सुरेंद्र से दो सौ रुपये, इकबाल पुत्र समेदीन से पांच सौ व कल्लू से एक हजार रुपये की अवैध वसूली कर चुके हैं। यदि कोई व्यक्ति कहता है कि यह गांव केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल का है, अवैध वसूली की शिकायत उनसे करेंगे तो एसडीओ कहते हैं कि मुझे मंत्री के गांव के लोगों को ही देखना है। पंचायत मेें एसडीओ और लाइनमैन सहित जेई को न हटाने तक ऊर्जा निगम की टीम को गांव में न घुसने का ऐलान किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर 29 सिंतबर को एसई का घेराव करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बात करने पर एसडीओ गोपाल ने आरोपों को निराधार बताया। अधिशासी अभियंता गोपाल ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई की बात कही। पंचायत मेें सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश मुखिया, शिवकुमार, कृष्ण कुमार, मोहनलाल, रामपाल, सोमपाल, रामचंद्र, राजीव, कंवर पाल, कृष्णपाल, सुनील, मुकेश, शिवम, रविंद्र, अक्षय, प्रवीण, पंकज, राजपाल, सोहनवीर, भगवानदास, रहीसू, सेवाराम, सतेंद्र कुमार, सतेंद्र, संजीव, सहदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed