{"_id":"5b7f0e3342c79246311023a5","slug":"71535053363-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शॉट के बाद खुद से करता था पदक का वायदा : सौरभ चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शॉट के बाद खुद से करता था पदक का वायदा : सौरभ चौधरी
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एशियाई खेलों में पिस्टल के सुल्तान बनकर उभरे स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी का कहना है कि फाइनल मुकाबले में बड़े खिलाड़ियों के विषय में सोचा ही नहीं। मेरा लक्ष्य सिर्फ अपना सौ फीसदी देना था। हर शॉट के बाद खुद से पदक का वायदा करता था। 22वें शॉट तक यह तय नहीं था कि गोल्ड तक का सफर आसान है, लेकिन जापान के खिलाड़ी के 23वें खराब शॉट से मेरा काम आसान हुआ। लक्ष्य ओलंपिक पदक है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतने का संस्मरण साझा किया। फाइनल में आठ खिलाड़ी थे, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता भी शामिल थे, लेकिन मैने एकाग्रता बनाए रखी। खिलाड़ियों को इग्नोर कर लक्ष्य पर निगाह रखी। सबके पास 24 शॉट थे, मैने तय किया था कि किसी भी शॉट को खराब नहीं करना है। खुद से हर शॉट के बाद पदक का वायदा किया। धीरे-धीरे खिलाड़ी रेंज से हटते गए। जापान के खिलाड़ी के साथ कड़ी टक्कर हुई, लेकिन मैने खुद से कहा था कि नतीजा कुछ भी मुझे बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करना है। मैने यही किया और आगे बढ़ा। भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी मेरा सिर्फ लक्ष्य पर फोकस करना है। मेहनत करनी है, अभी सिर्फ शुरूआत हुई है। सौरभ कहता है कि जीतू राय उन्हें पसंद है।
हरियाणा में कांस्य पर 75 लाख और यूपी में सोने पर 50 लाख
बागपत। गोल्डन ब्वाय कहता है कि हरियाणा में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकार 75 लाख दे रही है, जबकि यूपी में स्वर्ण पदक जीतने पर सिर्फ 50 लाख मिल रहे हैं। दोहरा मापदंड है, जबकि खिलाड़ी एक ही जगह से पदक लेकर लौटे हैं। यूपी में खिलाड़ियों को अधिक प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है, तभी खेल के हालात सुधरेंगे।
विज्ञापन
भाई ने गले लगाया, ताऊ ने थपथपाई पीठ
बागपत। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निशानेबाज सौरभ चौधरी से परिवार के लोग दिल्ली मिलने पहुंचे। मेरठ के कलीना गांव से ताऊ किरण पाल सिंह, भाई नितिन चौधरी और सौरभ के जीजा धर्मेंद्र देशवाल दिल्ली पहुंचे। सुबह छह बजे एयरपोर्ट से लेकर वह होटल तक गए और करीब नौ बजे वापस मेरठ के लिए आ गए। परिवार के लोगों ने सौरभ चौधरी को गले लगाया। ताऊ ने हौंसला बढ़ाया और भविष्य में अधिक बेहतर खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया।
सचिन तेंदुलकर ने दी सौरभ को शाबाशी
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ट्वीट के जरिये सौरभ चौधरी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सौरभ तुमने देश का मान बढ़ाया। बधाई और भविष्य में इसी तरह ढेरों पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं।
मनु और दीपेंद्र से भी पदक की उम्मीदें
बिनौली। वीर शाहमल राइफल क्लब के खिलाड़ी मनु और दीपेंद्र अक्तूबर माह में होने वाली एशियन एयरगन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद हैं। अमित श्योराण ने बताया कि पैरा कैटेगरी में दीपेंद्र सिंह और सामान्य वर्ग में मोनू एशियन एयरगन में भाग लेंगे। दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी पदक जीतकर नाम कमा चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों से रेंज ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को पदक की उम्मीद है।