फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग

बागपत में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग

Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग
बागपत। रविवार को दोपहर बाद जिले भर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। घरों में आराम कर रहे लोगों बाहर की तरफ दौड़े। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 4 मापी गई है। जिले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब तीन बजकर 38 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जैसे ही भूकंप का झटका लगा लोग अपने घरों से बाहर की तरफ दौड़े। शहर निवासी मूलचंद यादव एडवोकेट ने बताया कि वह घर में आराम कर रहे थे, एकाएक भूकंप के झटके लगे। वह परिवार के साथ मकान से बाहर निकले। शहर निवासी पिंकू कश्यप ने बताया कि उनके घर पर चिनाई का कार्य चल रहा है। भूकंप का झटका लगते ही काम रोक दिया गया और परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाला। पुराना कसबे में वीरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस होते ही बच्चों को घर से बाहर निकाला। हालांकि पूरे क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। शहर की शौकत मार्केट में भी भूकंप का झटका लगते ही दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed