{"_id":"5aff21a64f1c1bd9408b654c","slug":"71526669734-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रतीक पुतले का दहन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रतीक पुतले का दहन किया
Updated Sat, 19 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का
पुतला फूंककर प्रदर्शन किया
बड़ौत। कर्नाटक में भाजपा पर असंवैधानिक तरीके से सकार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली बस स्टैंड पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शुक्रवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित होकर दिल्ली बस स्टैण्ड पर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि कनार्टक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार बनाने के लिए सभी असंवैधानिक तरीके अपनाए और लोकतंत्र की हत्या की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सत्ता पाने के लिए भाजपा तानाशाही कर रही है।
शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि यह लोकतंत्र पर कड़ा हमला है। धन, बल के आधार पर सत्ता पाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सत्यपाल पथौलिया, मुकेश उपाध्याय, दीपक शर्मा, रामकुमार शर्मा, डा. नरेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन, योगेश सोती, बेबी सैनी हरवीर सिंह, तेजवीर सिंह, संतोष, उर्मिला, धर्मपाल, दीपक राठी, हेमंत आदि शामिल रहे।