Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Announces Ventilator 2 With Director Rajesh Mapuskar film Release 2027

प्रियंका चोपड़ा: 'वेंटिलेटर 2' का हुआ एलान, जानें कब आएगा नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म का सीक्वल

Sat, 07 Nov 2026 04:48 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 04:48 PM IST
सार

  • फिल्म 'वेंटिलेटर' साल 2016 में रिलीज हुई थी।
  • इसका निर्माण प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले किया था।
  • फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Announces Ventilator 2 With Director Rajesh Mapuskar film Release 2027
वेंटिलेटर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों के सीक्वल बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने अपनी कहानी और किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब उनके अगले पार्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी एक खास फिल्म की दुनिया में वापसी का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


प्रियंका ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के सीक्वल 'वेंटिलेटर 2' की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ करीब 10 साल बाद एक बार फिर निर्देशक राजेश मापुस्कर जुड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Priyanka Chopra Announces Ventilator 2 With Director Rajesh Mapuskar film Release 2027
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब
अभिनेत्री ने किया पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा सोशल मीडिया पर की। फिल्म के पहले पार्ट को याद करते हुए उन्होंने बताया कि करीब एक दशक पहले उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया था, जिनका कोई खास मतलब हो। 'वेंटिलेटर' भी उन्हीं कहानियों में से एक थी। अब 10 साल बाद वह एक बार फिर इस कहानी की दुनिया में लौट रही हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '10 साल पहले पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ मैंने तय किया था कि मैं ऐसी कहानियां सुनाना चाहती हूं, जिनका कोई मतलब हो। 'वेंटिलेटर' हमारी कंपनी के लिए ऐसी ही एक अहम कहानी थी। एक दशक बाद हम फिर से इसकी दुनिया में लौट रहे हैं।'
विज्ञापन

Priyanka Chopra Announces Ventilator 2 With Director Rajesh Mapuskar film Release 2027
वेंटिलेटर - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'वेंटिलेटर 2'
'वेंटिलेटर 2' का निर्माण प्रियंका चोपड़ा, डॉ. मधु चोपड़ा और राजेश मापुस्कर मिलकर करेंगे। फिल्म को पर्पल पेबल पिक्चर्स और मैजिग पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा। इसके निर्देशन और लेखन की जिम्मेदारी भी राजेश मापुस्कर ही संभालेंगे। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रियंका के प्रोडक्शन की खास फिल्मों में शामिल 'वेंटिलेटर'
'वेंटिलेटर' प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक रही है। प्रियंका ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत नए कलाकारों को मौका देने और लीक से हटकर कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने के मकसद से की थी। इस बैनर के तहत 'वेंटिलेटर', 'पहूना: द लिटिल विजिटर्स', 'फायरब्रांड', 'पानी', 'द स्काई इज पिंक', 'द व्हाइट टाइगर', 'टू किल अ टाइगर' और 'अनुजा' जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ है।

इनमें से कई फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। 'वेंटिलेटर' ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए थे। वहीं, 'पानी' को पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा 'द व्हाइट टाइगर', 'टू किल अ टाइगर' और 'अनुजा' जैसी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं को ऑस्कर के लिए नामांकन भी मिला।
विज्ञापन

Priyanka Chopra Announces Ventilator 2 With Director Rajesh Mapuskar film Release 2027
वेंटिलेटर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थी 'वेंटिलेटर' की कहानी?
साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' का निर्देशन राजेश मापुस्कर ने किया था। फिल्म की कहानी कामेरकर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य को गणेश चतुर्थी से ठीक पहले अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा जाता है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में इकट्ठा होते हैं और इसी दौरान रिश्तों की कई अनकही बातें सामने आती हैं।

'वेंटिलेटर' ने जीते थे राष्ट्रीय पुरस्कार
'वेंटिलेटर' को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे। इनमें राजेश मापुस्कर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, जबकि फिल्म को सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed