फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बामनौली में उखाड़े गए दो गन्ना क्रय केंद्र लगवाए

बामनौली में उखाड़े गए दो गन्ना क्रय केंद्र लगवाए

Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बामनौली में उखाड़े गए दो गन्ना क्रय केंद्र लगवाए
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में किनौनी और भैंसाना चीनी मिलों द्वारा उखाड़े गए दो गन्ना क्रय केंद्रों को मिलों ने चेतावनी के बाद मिल ने दोबारा से लगवा दिया है, लेकिन तौल शुरू नहीं हो सकी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बृहस्पतिवार को तौल शुरू नहीं हुई तो बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर देंगे। गन्ना उपायुक्त हरपाल सिंह और डीसीओ सुशील कुमार ने कहा कि किसानों का पूरा गन्ना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

बामनौली गांव में किनौनी और भैंसाना चीनी मिलों ने मंगलवार को पर्याप्त गन्ना न आने का कारण बताकर दो गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिए थे और दोनों सेंटरों से कांटों को उखड़वा दिया । इसके बाद किसानों ने हंगामा किया और उप गन्ना आयुक्त को शिकायत की । उप गन्ना आयुक्त ने इस मामले में दोघट पुलिस को दोनों चीनी मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए । उप गन्ना आयुक्त की कार्रवाई से दोनों मिलों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को दोनों चीनी मिलों ने गांव में दोबारा गन्ना क्रय केंद्रों को लगवा दिया है। किसान क्रय केंद्रों पर गन्ना लेकर पहुंचे, लेकिन तौल नहीं हुई। किसान नरेश डायरेक्टर, सोनू माया, महीपाल आदि ने कहा यदि बृहस्पतिवार को तौल शुरू नहीं हुई तो बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर देंगे। डीसीओ सुशील कुमार ने कहा कि किसान के खेत में जब तक गन्ना होगा, तब तक मिल गन्ना खरीदेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed